फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा भर्ती गोपनीय, लिपिक व लेखा संवर्ग 2020 : चार और पांच दिसंबर को होगी आनलाइन परीक्षा

Mon, 22 Nov 2021 01:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भर्ती बोर्ड की ओर से बताया गया है कि बिना आधार कार्ड के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आधार कार्ड की छायाप्रति भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर लेकर आनी होगी, जिसे जमा करा लिया जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरोगा भर्ती एएसआई गोपनीय, एएसआई लिपिक और एएसआई लेखा संवर्ग के लिए परीक्षा दिसंबर के पहले सप्ताह में होगी। भर्ती बोर्ड की ओर से बताया गया है कि उक्त तीनों पदों के लिए कुल 1329 पदों के लिए परीक्षा चार और पांच दिसंबर को दो-दो पालियों में होगी। हर पाली ढाई-ढाई घंटे की होगी।

विज्ञापन


पहले सुबह साढ़े 9 बजे से 12 बजे तक और फिर दोपहर बाद ढाई बजे से पांच बजे तक आनलाइन परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए 13 जिलों में परीक्षा केंद्र बना गए हैं। भर्ती बोर्ड की ओर से बताया गया है कि बिना आधार कार्ड के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आधार कार्ड की छायाप्रति भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर लेकर आनी होगी, जिसे जमा करा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें