फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड से लेकर सुरक्षा तक सब कुछ फाइनल, जानें- लखनऊ मेट्रो की ये खास बातें

Sun, 27 Aug 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो ट्रैक पर 80 किमी की रफ्तार से दौड़ सकती है पर यह इतनी स्पीड से चलाई नहीं जाएगी। पहले फेज में ट्रांसपेार्ट नगर से चारबाग तक मेट्रो चलाने की जो तैयारी है उसमें इसकी स्पीड 40 से 45 किमी प्रतिघंटा रहेगी। इस रूट में आठ स्टेशन आएंगे, जिन पर रुकते हुए ट्रेन ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक करीब 8.5 किमी का सफर 15-17 मिनट में तय करेगी।
विज्ञापन


लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रवक्ता अमित श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक कुल आठ स्टेशन हैं और पूरा रूट 8.5 किमी का है। हर स्टेशन पर ट्रेन 30 से 40 सेकेंड रुकेगी। जिन स्टेशन पर अधिक लोड होगा वहां 40 सेंकेड का स्टापेज होगा, वरना सामान्य तौर 30 सेकेंड ही ट्रेन रुकेगी।

वहीं, चारबाग स्टेशन पर 65 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अन्य स्टेशनों पर 45 से 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

फ्री वाई-फाई की सुविधा को स्टेशन तैयार
मेट्रो यूजर्स के लिए स्टेशनों पर फ्री वाई-फाई की सुविधा रहेगी। इसके लिए प्रवेश द्वार पर मशीनें लगा दी गई हैं। जिसके पास गो-स्मार्ट मेट्रो कार्ड होंगे वे इस मशीन पर कार्ड स्वैप कर मोबाइल व लैपटॉप पर फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल मेट्रो परिसर के अंदर कर सकेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक किमी है स्टेशन के बीच की दूरी

- फोटो : amar ujala
ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक आठ स्टेशन हैं। एक से दूसरे स्टेशन के बीच की औसत दूरी करीब एक किलोमीटर है। एलएमआरसी के प्रवक्ता का कहना है कि जो स्टेशन हैं उनमें सबसे अधिक दूरी मवैया से दुर्गापुरी के बीच ही है। इन दोनों के बीच करीब 100 मीटर का स्पेशल स्पैन ही है जो मवैया रेलवे क्रॉसिंग पर बनाया गया है। यह जमीन से करीब 25 मीटर ऊंचाई पर है।

स्टेशन - ट्रांसपोर्ट नगर, कृष्णा नगर, सिंगार नगर, आलमबाग, आलमबाग बस अड्डा, मवैया, दुर्गापुरी व चारबाग।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें