फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 50 एनआरआई लगाएंगे उद्योग : कृषि, स्वास्थ्य, आईटी, विनिर्माण और सौर ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के इच्छुक

Sat, 24 Jul 2021 11:45 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इनमें से 32 एनआरआई नोएडा, ग्रेटर नोएडा, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और प्रयागराज में लगभग 1045 करोड़ रुपये का निवेश करने को लेकर राज्य सरकार के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
सौर ऊर्जा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 50 से अधिक अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) उद्योग लगाएंगे। इनमें से 32 एनआरआई नोएडा, ग्रेटर नोएडा, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर और प्रयागराज में लगभग 1045 करोड़ रुपये का निवेश करने को लेकर राज्य सरकार के संपर्क में हैं। इन लोगों ने कृषि, स्वास्थ्य, आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, सौर ऊर्जा सहित 15 क्षेत्रों में निवेश करने में रुचि दिखाई हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की पहल का नतीजा है कि अमेरिका, यूएई, ओमान, सिंगापुर, आस्ट्रेलिया, जर्मनी, घाना, न्यूजीलैंड, रूस और इंग्लैंड समेत 18 देशों में रह रहे इन अप्रवासी भारतीयों ने निवेश के प्रस्ताव भेजे हैं। रूस में रह रहे अप्रवासी भारतीय डॉ. एस सिंह रिन्यूएबल एनर्जी के प्रोजेक्ट में 300 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। कुवैत में रह रहे अप्रवासी भारतीय ने ऑटोमोटिव सेक्टर में 100 करोड़ रुपये का निवेश करने का प्रस्ताव सरकार को दिया है। घाना और न्यूजीलैंड में रह रहे अप्रवासी भारतीयों ने कृषि क्षेत्र में 150 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें