फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी ग्राम विकास बैंक के छह शाखा प्रबंधक निलंबित, एमडी ने लापरवाही पर 130 अधिकारियों-कर्मचारियों पर की कार्रवाई

Sat, 24 Jul 2021 11:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उप्र. सहकारी ग्राम विकास बैंक के एमडी अरविंद कुमार सिंह ने काम में लापरवाही बरतने वाले 130 अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ करवाई की है।
विज्ञापन
सस्पेंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप्र. सहकारी ग्राम विकास बैंक के एमडी अरविंद कुमार सिंह ने काम में लापरवाही बरतने वाले 130 अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ करवाई की है। इनमें मल्लावां, शाहाबाद, गाजियाबाद, जगनेर, रजपुरा व मितौली के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक/शाखा प्रबंधक निलंबित किए गए हैं। इसके अलावा 10 शाखा प्रबंधकों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। 50 वरिष्ठ प्रबंधकों/शाखा प्रबंधकों को निलंबन का नोटिस दिया गया है। एमडी ने फील्ड अफसर/सहायक फील्ड अफसर स्तर के 70 कर्मियों को वसूली में लापरवाही पर कड़ी चेतावनी और निलंबन का नोटिस दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें