फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ground Breaking Ceremony: सभी जिलों के उद्यमी होंगे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का हिस्सा, मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

Sun, 29 May 2022 05:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन सिर्फ लखनऊ में ही नहीं बल्कि प्रदेश के सभी जिलों में होगा। जिसमें तीन करोड़ रुपये तक के निवेश वाले उद्यमी शामिल होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने तीन जून को लखनऊ में होने वाली ग्राउंड ब्रेक्रिंग सेरेमनी-3 की तैयारियों को लेकर आयोजन स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने तैयारियों एवं अतिथियों व उद्यमियों के स्वागत के लिए की जा रही व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा।

विज्ञापन


नंदी ने कहा कि समारोह का आयोजन सिर्फ लखनऊ नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में होगा। उद्योग विभाग और डीएम दोनों की उपस्थिति में हर जिले में एक से तीन करोड़ रुपये तक के निवेश वाले उद्यमियों के लिए समारोह का आयोजन होगा और मुख्य आयोजन का सजीव प्रसारण होगा।

नंदी ने अधिकारियों को समारोह में आने के लिए हर उद्यमी को ई-मेल भेजने के निर्देश देते हुए लाइजन अफसर की तैनाती के निर्देश दिए। नंदी ने टॉप मोस्ट उद्योगपतियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न उत्पादों के स्टॉल को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही बुजुर्गों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें