फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK:क्या भारत-पाक मैच पर है संकट? पीएम मोदी से की गई मैच रद्द करने की मांग, बताई ये वजह

Sat, 14 Oct 2023 06:47 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

पाकिस्तान हमेशा से आतंकवाद का समर्थन करता आया है। उसने देश और सेना को काफी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में पाकिस्तान टीम का स्वागत किया जाना हमारे देश और वीर शहीदों का अपमान है। 
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र भेजकर भारत पाकिस्तान मैच को रद्द कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि कई वर्षो से भारत और पाकिस्तान के संबंध अच्छे नहीं है। पाकिस्तान हमेशा से आतंकवाद का समर्थन करता आया है। उसने देश और सेना को काफी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में पाकिस्तान टीम का स्वागत किया जाना हमारे देश और वीर शहीदों का अपमान है। उन्होंने कहा कि देश हित व वीर शहीदों के सम्मान में आगामी भारत पाकिस्तान मैच को रद्द किया जाना अति आवश्यक है।

विज्ञापन


शनिवार को होना है मैच 
विश्व कप के मौजूदा संस्करण में भारत और पाकिस्तान की टीमें पहली बार शनिवार (14 अक्तूबर) को आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर टूर्नामेंट का यह दूसरा मैच होगा। इससे पहले उद्घाटन मैच में गत विजेता इंग्लैंड को न्यूजीलैंड ने परास्त किया था। अब एक लाख से ज्यादा दर्शकों के सामने भारत-पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलने उतरेंगी।

गिल को लेकर संशय 
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा की चुनौती सही प्लेइंग-11 चुनने की है। स्टार युवा ओपनर शुभमन गिल शुरुआती दो मुकाबलों में नहीं खेल पाए थे। वह डेंगू से पीड़ित होने के कारण ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से दूर रहे। इस दौरान शुभमन गिल को प्लेटलेट्स में कमी के कारण अस्पताल भी जाना पड़ा। अब सेहत में सुधार के बाद वह चेन्नई से अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। उन्होंने कुछ देर के लिए बल्लेबाजी का भी अभ्यास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें