फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आयकर विभाग के कर्मी व पांच वर्षीय बेटे पर बेलचे से हमला

Tue, 28 Apr 2026 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हुसैनगंज के छितवापुर खटिकाना मोहल्ले में रविवार शाम दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। आयकर विभाग के कर्मचारी सुधीर सोनकर और उनके पांच वर्षीय बेटे पर बेलचे से हमला किया गया। दूसरे पक्ष की महिला ने भी उन्हें और पति को पीटने का आरोप लगाया है। हुसैनगंज पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दस आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सुधीर सोनकर ने बताया कि वह रविवार शाम करीब छह बजे बेटे एकांश के साथ घर लौट रहे थे। रंजिश के कारण अमन सोनकर, ब्रजकिशोर और रानी ने उन्हें रोका। आरोपियों ने गाली-गलौज की और विरोध करने पर बेलचे से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर काफी गहरी चोट आ गई। गनीमत रही कि बेटा बच गया, पर वह बुरी तरह से घबरा गया। शोर मचाने पर लोग मदद को दौड़े तो आरोपी वहां से भाग निकले और लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

उधर, रानी सोनकर ने बताया कि रात करीब आठ बजे उनके पति को बबली, डोनिल मौका, ऋषि, सुस्मिता, मोनिका, काके और दया ने पीटा। पति के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह बाहर निकलीं तो आरोपियों ने उन्हें भी मारा। आरोपियों ने उन पर पथराव भी किया, जिससे उन्हें चोटें आईं। थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें