फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में परास्नातक के पाठ्यक्रमों में दाखिला शुरू

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय की केंद्रीय प्रवेश प्रणाली के तहत समर्थ पोर्टल के माध्यम से सोमवार यानी 27 अप्रैल से पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत कर दी गई। आवेदन की अंतिम तारीख 15 जून है। लखनऊ विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में पीजी में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए लर्न पंजीकरण अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

लविवि प्रशासन के अनुसार अभ्यर्थियों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.lkounivadm.samarth.edu.in पर जाकर लखनऊ यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रेशन नंबर (लर्न) लिंक के जरिये नया रजिस्ट्रेशन करना होगा। अभ्यर्थियों के ईमेल पर ओटीपी भेजा जाएगा। फिर अभ्यर्थी को अपनी प्रोफाइल पूरी करनी होगी और 100 रुपये शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। भुगतान के बाद लर्न नंबर जेनरेट होगा, जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखना आवश्यक है।

लर्न पंजीकरण के बाद अभ्यर्थियों को मनचाहे परास्नातक पाठ्यक्रम के अनुसार अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें प्रोग्राम का चयन, शैक्षणिक विवरण भरना, जरूरी दस्तावेज अपलोड करना और आवेदन शुल्क जमा करना शामिल है। आवेदन सबमिट करने से पहले फॉर्म का प्रीव्यू ध्यान से जांचना जरूरी है।
विज्ञापन


लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए निम्न परास्नातक (पीजी)पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू की गई है। एलएलबी (3 वर्ष) में 352 सीटें हैं। एलएलएम में 66 सीटें हैं। एमए (एंथ्रोपोलॉजी) में 38 सीटें हैं। एमए (अरब कल्चर) में 38 सीटें हैं। आचार्य में 25 सीटें हैं। बी.लिब.आई.एससी. में 25 नियमित और 25 स्ववित्तपोषित सीटें हैं। बी.पी.एड. में 125 सीटें हैं। एग्जीक्यूटिव एमबीए में 30 स्ववित्तपोषित सीटें हैं। एमए (अरबी) में 38 सीटें हैं। एमए (क्रिमिनोलॉजी एवं क्रिमिनल जस्टिस एडमिनिस्ट्रेशन) में 50 सीटें हैं। एमए (कॉम्पोजिट हिस्ट्री) में 50 सीटें हैं। एमए (डिफेंस स्टडीज) में 31 सीटें हैं। एमए (इकोनॉमिक्स) में 150 नियमित और 75 स्ववित्तपोषित सीटें हैं। एमए (एजुकेशन) में 38 सीटें हैं। एमए (अंग्रेजी) में 250 सीटें हैं। एमए (फ्रेंच) में 12 सीटें हैं। एमए (भूगोल) में 75 सीटें हैं। एमए (हिंदी) में 200 सीटें हैं। एमए (होम साइंस) में 50 सीटें हैं। एमए (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) में 63 सीटें हैं। एमए (ज्योतिर्विज्ञान) में 25 सीटें हैं। एमए (लिंग्विस्टिक्स) में 38 सीटें हैं। एमए (मध्यकालीन एवं आधुनिक भारतीय इतिहास) में 113 सीटें हैं। एमए (गणित) में 19 सीटें हैं। एमए (पर्शियन) में 25 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें