केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बिजनौर कैंपस में रोजगार मेला सुबह 8:30 बजे।
उत्तरायणी कौथिग
बीरबल साहनी मार्ग पर पं. गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में चल रहे उत्तरायणी कौथिग के 11वें दिन उत्तराखंड के लोकगायक कैलाश कुमार व मेघना चंद्रा की प्रस्तुति और सांस्कृतिक आयोजन शाम 6 बजे।
फुल ड्रेस रिहर्सल
गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली परेड और झांकियों की फुल ड्रेस रिहर्सल सुबह 10 बजे।
साहित्योत्सव
जश्न-ए-अदब साहित्योत्सव के दूसरे दिन बैतबाजी व काव्य अंत्याक्षरी, छोटेलाल पाल का आल्हा गायन, शिंजनी कुलकर्णी का कथक, अभिनेता रहमान खान के साथ संवाद, अभिनेता मनु ऋषि चड्ढा व मनजोत सिंह के साथ सिनेमाई हकीकत की नई जमीन का सत्र, शाम को पद्मभूषण पं. साजन मिश्रा और स्वरांश मिश्रा का शास्त्रीय गायन, शब्दरंग में प्रो. वसीम बरेलवी समेत अन्य साहित्यकारों का रचनापाठ संगीत नाटक अकादमी में दोपहर दो बजे से रात 9 बजे तक।
रामचरित मानस
श्री गणेशजी परिवार संस्था की ओर से 92वें स्थापना दिवस पर रानी कटरा चौक में रामचरित मानस अखंड पाठ सुबह 10 बजे।
कार्यशाला
इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से रिवर बैंक कॉलोनी स्थित इंजीनियर्स भवन में एडवर्स इफेक्ट ऑफ एनवायरमेंटल पाॅल्यूशन पर कार्यशाला सुबह 11 बजे।
आर्ट प्रतियोगिता
इनिशिएटिव फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस पर काकोरी के ग्राम करीमाबाद में बालिकाओं के अधिकारों पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम व आर्ट प्रतियोगिता दोपहर 1 बजे।
पुस्तक विमोचन
यूनिवर्सल बुक सेलर्स की ओर से पुस्तक रेल्स थ्रो रोज- द ईस्ट इंडियन रेलवे (1841-1861) का विमोचन व लेखक से वार्ता मिठाईवाला चौराहा स्थित यूनिवर्सल बुक शॉप पर शाम 4 बजे से।
दीक्षांत समारोह
राजकीय पॉलीटेक्निक, राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में दीक्षांत समारोह सुबह 11 बजे से।
प्रदर्शनी
गुलाब एवं ग्लैडियोलस प्रदर्शनी का शुभारंभ सिकंदर बाग चौराहा स्थित सीएसआईआर, एनबीआरआई के केंद्रीय लॉन में दोपहर 2 बजे से।
यूपी दिवस
यूपी दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर दोपहर 12 बजे से। अटल यात्रा नाटक का मंचन शाम 5:30बजे।
सम्मेलन
लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन की ओर से ट्रांसफॉर्मिंग रियल एस्टेट इन उत्तर प्रदेश थ्रो ग्रीन बिल्डिंग पर सम्मेलन विराजखंड स्थित होटल ग्रांड जेबीआर में दोपहर 3 बजे से।
हवन और भंडारा
महर्षि वाल्मीकि निर्धन कन्या विवाह समिति की ओर से श्यामलाल पुजारी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर हवन व भंडारा वाल्मीकीपुरी, डालीगंज में दोपहर 12 बजे से।
कार्यशाला
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्ल्स चाइल्ड्स डे के अवसर पर पीसीपीएनडीटी विषय पर कार्यशाला सीएमओ कार्यालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में दोपहर 2 बजे से।
बैठक
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की ओर से जेम पोर्टल पर आ रही समस्याओं को लेकर व्यापारियों की बैठक इंदिरानगर स्थित प्रदेश कार्यालय में शाम 4 बजे से।
शपथ ग्रहण
राष्ट्रीय कैडेट कोर की ओर से नवयुग कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम राजेंद्र नगर स्थित कॉलेज परिसर में दोपहर 12 बजे से।
स्थापना दिवस
डिप्लोम इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग के 104वें स्थापना दिवस पर संघ भवन लोक निर्माण विभाग महात्मा गांधी मार्ग पर कार्यक्रम दोपहर 2:30 बजे।
महफिल
हजरत इमाम हुसैन के भाई हजरत अब्बास की विलादत पर जश्ने हजरत अबुल फजलिस अब्बास रुस्तम नगर स्थित दरगाह हजरत अब्बास में रात 9 बजे।