अवध कॉलेजिएट की सभी शाखाओं में वसंत पंचमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा पूर्वक साथ मनाया गया।
लखनऊ। अवध कॉलेजिएट की सभी शाखाओं में वसंत पंचमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा पूर्वक साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष पूजा व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में प्रबंधक सर्वजीत सिंह और निदेशिका जतिंदर वालिया ने सभी प्रधानाचार्यों के साथ मिलकर मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।