फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर एयरपोर्ट निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी

Fri, 15 Jan 2021 02:45 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
एयरपोर्ट - फोटो : Facebook/Kevin Leung's Album
विज्ञापन
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने बुंदेलखंड के ललितपुर में 72 सीटर एटीआर विमानों के लिए एयरपोर्ट विकसित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। प्राधिकरण ने एयरपोर्ट निर्माण की प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर बृहस्पतिवार को यह मंजूरी दी। ललितपुर में एयरपोर्ट बनने से बुंदेलखंड के पर्यटन एवं औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। बुंदेलखंड एवं विंध्याचल क्षेत्र में चित्रकूट झांसी और सोनभद्र में पहले से ही एयरपोर्ट का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से ललितपुर में बल्क ड्रग पार्क की स्थापना का प्रयास किया जा रहा है।  वहीं बुंदेलखंड में डिफेन्स इंड्रस्ट्रीयल कॉरिडोर भी विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ललितपुर में एयरपोर्ट इन दोनों परियोजना की सफलता में उपयोगी होगा। उन्होंने बताया कि ललितपुर उतर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा पर होने का कारण इससे दोनों प्रदेशों की जनता को लाभ होगा।

द्वितीय विश्वयुद्ध के समय बनी थी हवाईपट्टी
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि ललितपुर में हवाईपट्टी का निर्माण द्वितीय विश्वयुद्ध के समय किया गया था। लेकिन इस हवाईपट्टी का कभी उपयोग नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि पहले भी हवाईपट्टी को विकसित करने के प्रयास किए गए, लेकिन गंभीर प्रयास नहीं होने के कारण सफलता नहीं मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें