यूपी पुलिस में पुरुष कांस्टेबल के 23,200 पदों पर भर्ती के लिए आठ अगस्त से अभिलेखों की जांच के साथ ही शारीरिक मानक परीक्षा होगी। इसके लिए पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कटऑफ मार्क्स जारी कर दिए हैं।
भर्ती बोर्ड ने कुल 35,562 अभ्यर्थियों को बुलाया है। पुरुष कांस्टेबल की सीधी भर्ती 2015 के तहत यह भर्तियां हो रही हैं। इसमें हाईस्कूल एवं इंटर के मॉर्क्स के साथ ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के भी अंक जोड़कर मेरिट बनाई गई है।