लखनऊ। एलडीए के प्रवर्तन दस्ते ने बृहस्पतिवार को गुडंबा, दुबग्गा में 115 बीघे में चल रही नौ अवैध प्लॉटिंग के निर्माण पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि दुबग्गा के ग्राम-मौरा, जिलहपुर में सात अवैध प्लॉटिंग को चिह्नित किया गया।
यहां रामेश्वर, इरफान, राजेश कुमार कश्यप, मिंकू कश्यप, बालाजी प्रॉपर्टीज, राकेश पाल, संतोष गौतम, रामकेश, आलोक गुप्ता, मुन्नी लाल मौर्या, हरिवंश ग्रीन सिटी के प्रबंधक व कुछ अन्य अवैध तरीके से 55 बीघे में प्लॉटिंग कर रहे थे। जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि गुड़ंबा के ग्राम-रजौली में दो स्थानों पर 60 बीघे में रोशन लाल, सलिल सेठ अवैध तरीके से कॉलोनी विकसित कर रहे थे।