फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध गैस रिफिलिंग का भंडाफोड़, खाली प्लॉट में तिरपाल की झोपड़ी में मिले 27 सिलिंडर

विज्ञापन
बरामद सिलिंडर।
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के बुद्धेश्वर जनता विहार कॉलोनी में अवैध गैस रिफलिंग का भंडाफोड़ हुआ है। आपूर्ति विभाग की टीम व पुलिस ने कॉलोनी के एक खाली प्लाॅट में तिरपाल से बनी झोपड़ी से 27 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए हैं। टीम को देखकर झोपड़ी में मौजूद एक व्यक्ति भाग निकला। जानकारी मिलने पर आपूर्ति विभाग की टीम पहुंची और जांच शुरू की है।
विज्ञापन

जनता विहार कॉलोनी में चारों ओर बाउंड्री से घिरे खाली प्लॉट में बनी झोपड़ी में गैस सिलिंडरों से रिफिलिंग करने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर पुलिस ने आपूर्ति विभाग को जानकारी दी। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक सत्यम मिश्रा एवं पूर्ति निरीक्षक चक्रपाणि मिश्रा ने छापा मारकर झोपड़ी और आसपास से 27 भरे हुए घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए। मौके से दो पेचकस, एक रिफिलर, डिजिटल तराजू और प्लास्टिक के पांच सेफ्टी कैप भी मिले।
आपूर्ति टीम ने सिलिंडर कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि झोपड़ी से सिलिंडर और उपकरण बरामद हुए हैं। प्लाॅट मालिक और एक अन्य की ओर से यह काम किया जा रहा था। पारा थाने के इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। आपूर्ति विभाग से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

बरामद सिलिंडर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें