शिविर में सरकारी सुविधाओं की जानकारी देते विधायक।
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रविवार को जानकीपुरम स्थित स्वागत लॉन में सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने लोगों को सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी दी। इस मौके पर जानकीपुरम प्रथम वार्ड की पार्षद निशा तिवारी, जानकीपुरम तृतीय वार्ड के पार्षद दीपक लोधी, कैंप संयोजक सौरभ तिवारी और संजय तिवारी मौजूद रहे।
शिविर में सरकारी सुविधाओं की जानकारी देते विधायक।