फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अवैध कालोनियों में तोड़े गए निर्माण, खाली कराई जमीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
दो अवैध कॉलोनियों में तोड़े गए निर्माण, खाली कराई जमीन
विज्ञापन

एलडीए ने सोमवार को दो अवैध कॉलोनियों में भी निर्माण तोड़े। एक कार्रवाई में कुर्सी रोड पर इंटीग्रल विवि के पास बस रही एक कॉलोनी में निर्माणाधीन 22 रो-हाउस तोड़े। इसके अलावा कानपुर रोड पर अलीनगर सुनहरा में भी न्यू गोल्डन सिटी में अवैध प्लॉटिंग को खत्म किया।
अधिशासी अभियंता जोन-5 केके बंसला ने बताया कि इंटीग्रल विवि के सामने व एमएस नर्सिंग होम के पीछे की तरफ मो. जैद व अन्य अवैध निर्माण कर रो-हाउस की कॉलोनी बसा रहे थे।
विज्ञापन

इनके खिलाफ नोटिस कर कार्रवाई शुरू हुई। अभी केवल मकानों के ढांचे ही बनाए गए थे। इस बीच इनको तोड़ दिया गया।
दूसरी कार्रवाई कानपुर रोड पर अलीनगर सुनहरा में हुई। संयुक्त सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि यहां संदीप पाल व राघवेंद्र यादव द्वारा पाल विहार कॉलोनी में न्यू गोल्डन सिटी के नाम से प्लॉटिंग की जा रही थी। इस अवैध प्लॉटिंग को खत्म करा दिया गया है।
बिठौली क्रॉसिंग पर खाली कराई जमीन
जोन-5 में ही अधिशासी अभियंता आनंद मिश्रा ने बिठौली क्रॉसिंग के पास एलडीए की अर्जित जमीन पर बनीं करीब 30 दुकानों को तोड़ा। कार्रवाई में प्रशासन व पुलिस का भी सहयोग लिया।
विज्ञापन

आज भी चलेगा अभियान
एलडीए की अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई मंगलवार को भी जारी रहेगी। इसके लिए सूची एलडीए पहले ही फाइनल कर चुका है। जिला प्रशासन और पुलिस को भी सहयोग के लिए पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें