फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डबल नंबर प्लेटें लगाकर चल रहीं डग्गामार बसें

Fri, 16 May 2025 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
डबल नंबर प्लेटें लगाकर चल रहीं डग्गामार बसें
विज्ञापन
लखनऊ। मनकापुर से लखनऊ पहुंची बस में डबल नंबर प्लेटें लगी हुई थीं। यात्रियों को हाईवे पर छोड़ने के नाम पर बिठाया गया और लखनऊ में झूलेलाल पार्क में उतार दिया गया, वहां से ई रिक्शों के जरिये यात्री अपने गंतव्यों तक पहुंचे।
विज्ञापन

राजधानी में डग्गामार बसें ऐसे ही फर्राटा भर रही हैं। इसमें यात्री ठगे जा रहे हैं। बस संख्या (यूपी 43 बीटी 8027) बृहस्पतिवार को मनकापुर से झूलेलाल पार्क पहुंची। बस में दो नंबर प्लेटें लगी हुई थीं। एक में पूरा नंबर लिखा था तथा उसके ऊपर लगी दूसरी प्लेट में एक अंक गायब था। ऐसा चालान से बचने के लिए किया गया था। बस के यात्री ने बताया कि हाईवे पर उतारने के नाम पर बिठाया गया। 240 रुपये किराया लिया गया, लेकिन यहां छोड़ दिया। शिकायत पर बस संचालक मारपीट पर उतारू हो गया। यही नहीं पॉलीटेक्निक पर डग्गामार बसों का संचालन होता है। इस पर न तो पुलिस, न ही परिवहन विभाग के अफसरों की नजर पड़ रही है। ई रिक्शों के जरिये यात्रियों को इन डग्गामार बसों तक लाया जाता है।

16 आरटीओ पार कर गई एसी स्लीपर बस

मोहनलालगंज में आग का गोला बनी बस में पांच मौतें हो गईं। खास बात यह है कि यह बस बिहार से दिल्ली के बीच 1300 किमी का सफर तय कर रही थी। इस रूट पर करीब 16 आरटीओ के क्षेत्र आते हैं। लेकिन बस में इमरजेंसी गेट बंद होने व अन्य खामियों की पड़ताल किसी ने नहीं की। बस के रास्ते में कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, कन्नौज, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, नोएडा और गाजियाबाद के आरटीओ व एआरटीओ के क्षेत्र आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें