लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक ने डॉक्टरों को बाहर की दवाएं न लिखने के निर्देश दिए हैं। यह भी कहा कि जो दवाएं स्टोर में नहीं हैं, उनकी जानकारी तत्काल अस्पताल प्रशासन को दें। इससे उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करा ली जाए।
विज्ञापन
निदेशक डॉ. दिनेश कुमार ने सीएमएस डॉ. एसके पांडेय, एमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी की मौजूदगी में सभी डॉक्टरों, इंटर्न, डीएनबी डॉक्टर व फार्मासिस्टों के साथ बैठक की। निदेशक ने कहा कि सभी दवा काउंटरों, मेन स्टोर से दवाओं की लिस्ट के हिसाब से ही दवा लिखी जाएगी।
बहुत जरूरी हो तो फॉर्मूला लिखकर जन औषधि केंद्र से मरीज के लिए दवा लिखी जाए। किसी को भी बाहर के मेडिकल स्टोरों की दवाएं नहीं लिखी जाएंगी। निदेशक ने हिदायद दी कि बाहर की दवाएं लिखे जाने की शिकायत आती है तो कार्रवाई होगी। मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।