फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिना आए चार जिलों के दिल के रोगियों को इलाज देगा लोहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर व बलरामपुर के दिल के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। लोहिया संस्थान के डॉक्टरों से इलाज पाने के लिए इन्हें अब लखनऊ तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। स्टेमी प्रोग्राम के तहत इन जिलों के दिल के रोगियों को ऑनलाइन इलाज मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन


लोहिया संस्थान के कार्डियोलॉजिस्ट हब एंड स्पोक मॉडल के जरिये चारों जिलों के अस्पतालों में आने वाले हार्ट अटैक के मरीजों के प्रारंभिक लक्षण, ईसीजी रिपोर्ट देखकर इलाज बताएंगे। जरूरत पड़ने पर लखनऊ बुलाकर इलाज दिया जाएगा। लोहिया संस्थान में बृहस्पतिवार से शुरू तीन दिवसीय कार्यशाला में चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने ये बातें कहीं।
संस्थान के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. भुवन तिवारी ने बताया कि हमारा विभाग केंद्रीय हब के तौर पर काम करेगा। व्हाट्सएप ग्रुप में इन जिलों के मरीजों की ईसीजी व लक्षण देखकर डॉक्टर परामर्श देंगे।
विज्ञापन


डॉ. तिवारी ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत होने पर एस्पिन लें। कुछ देर बाद राहत मिल जाए तो भी पास के केंद्र जाकर ईसीजी कराएं। दवा लेने से खतरा कम हो जाता है पर टलता नहीं है।
केजीएमयू के कार्डियोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. ऋषि सेठी ने कार्यशाला के पहले दिन अयोध्या से आए 60 डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को हार्ट अटैक के लक्षण, ईसीजी देखने के साथ इलाज की जानकारी देकर प्रशिक्षित किया।



लारी से जुड़े हैं चार जिले

केजीएमयू का लारी कार्डियोलॉजी स्पोक एंड हब मॉडल के तहत चार जिलों सीतापुर, लखीमपुर, हरदोई व लखनऊ में सेवा दे रहा है। डीजी प्रशिक्षण डॉ. पवन कुमार ने बताया लारी से 46 केंद्र जोड़े गए हैं। यहां आने वाले दिल के रोगियों की ईसीजी करके रिपोर्ट ग्रुप में डाली जाती है। इसके बाद लारी के डॉक्टर इनके हिसाब से इलाज मुहैया कराते हैं।
विज्ञापन




डॉक्टर, स्टाफ को दी गईं जानकारियां

- दिल के दौरे का लक्षण दिखने का सटीक समय नोट करें।

- ईसीजी करके ग्रुप पर अपडेट करें।

- मरीज को एसप्रिन व इंजेक्शन दें।
- ऑक्सीजन और आईवी एक्सेस के साथ मरीज को ट्रांसफर करें।

- बीपी, एसपीओ 2 चेक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें