फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डेलॉयट में आईईटी के छात्रों को आठ लाख का पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डेलॉयट (हैशडइन) की ओर आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में आईईटी के 5 छात्र-छात्राओं का फाइनल चयन हुआ है। इन्हें सालाना 8.1 लाख का पैकेज व अन्य सुविधाएं मिलेंगी। चयनित छात्र में बीटेक कंप्यूटर साइंस से चार और एमसीए से एक छात्र का चयन हुआ है।
विज्ञापन




आईईटी के निदेशक प्रो. विनीत कंसल के मुताबिक, चयन प्रक्रिया में छात्रों का ऑनलाइन टेस्ट, दो तकनीकी राउंड और एचआर राउंड आयोजित किए गए थे।



उन्होंने बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं में बीटेक कंप्यूटर साइंस से अदिति केसरवानी, राहुल पंत, करण वाधवा और विवेक कुमार व एमसीए से उज्ज्वल कुमार सविता शामिल हैं। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी।

संस्थान के ट्रेनिंग व प्लेसमेंट इंचार्ज प्रो. अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि अब तक संस्थान में छात्रों को 470 से अधिक जॉब ऑफर विभिन्न कंपनियों में मिले हैं। डेलॉइट (हैशडइन) एक डिजिटल सेवा फर्म है, जो सॉफ्टवेयर सर्विस में विशेषज्ञता रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें