लखनऊ। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को केसरवानी धर्मशाला में हुई। इस मौके पर संघ के प्रांतीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र दीक्षित ने संगठन की अलग-अलग मांगों पर चर्चा की। साथ ही शिक्षकों को वेतन वृद्धि का लाभ देने की मांग की। उन्होंने कहा, शिक्षकों की जो मांगे हैं व पूरी न होने तक लड़ाई जारी रहेगी। इस मौके पर महामंत्री हरिश्चंद्र दीक्षित, शैलेंद्र दत्त शुक्ला, कोषाध्यक्ष अरुण बाजपेई मौजूद रहे।