फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईईटी में अब ज्यादा छात्राओं को दाखिला देने के लिए शुरू होंगी विशेष अनुदान योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का घटक संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) अपने यहां पीजी व पीएचडी में छात्राओं की प्रवेश दर बढ़ाने के लिए विशेष अनुदान योजनाओं की शुरुआत करेगा। संस्थान की ओर से इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

यह निर्देश शुक्रवार को कुलपति प्रो. पीके मिश्रा ने संस्थान के शिक्षकों के साथ बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि संस्थान में कंसल्टेंसी को बढ़ावा देने के लिए विशेषज्ञों से परामर्श लिया जाए। शोध व शोध परियोजनाओं के लिए विवि हर संभव मदद करेगा। उन्होंने कहा कि एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को आकर्षित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जाएं। वहीं एमर्जिंग टेक्नोलॉजीज पर शोध व नवाचार के लिए विश्वस्तरीय विशेषज्ञों के समन्वयन में फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किए जाएं। प्रो. मिश्रा ने कहा कि ऐसे विशेषज्ञों को नियमित आधार पर संस्थान में आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षणेत्तर मैनपावर की कमी को पूरा करने के लिए जल्द ही उचित कार्यवाही की जायेगी। बैठक में उन्होंने शिक्षकों की समस्याएं भी सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें