फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आईएएस सुहास एल.वाई का पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, स्वर्ण पदक जीता

Sun, 14 May 2023 01:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

खेल विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत आईएएस सुहास एल. वाई ने पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2023 में बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए मेन्स सिंगल्स एसएल-4 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है। इस टूर्नामेंट में उन्होंने एक के बाद एक सात मैचों में जीत हासिल की है।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारी सुहास एल.वाई. - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैरा बैडमिंटन में भारत का नाम रोशन कर चुके आईएएस अधिकारी सुहास एल.वाई. ने पटाया में थाईलैंड पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2023 में बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए मेन्स सिंगल्स एसएल-4 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता है।

विज्ञापन


अपने इस सफर में उन्होंने लगातार सात मुकाबले जीतकर देश के स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस दौरान उन्होंने इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, फ्रांस सहित खिलाड़ियों और तमिलनाडु और महाराष्ट्र के साथी भारतीय खिलाड़ियों के खिलाफ 7 सीधे मैच जीते।

ये भी पढ़ें - मुस्लिम बहुल सीटों पर भी भाजपा का दबदबा, BJP के 5 मुस्लिम प्रत्याशी बने नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल से बातचीत: शहर को लेकर बताई प्राथमिकताएं, बारिश से पहले होंगे ये काम


फाइनल में उन्होंने हमवतन सुकांत कदम को कड़े मुकाबले में 21-14, 17-21, 21-14 से पराजित किया। प्रशासनिक सेवाओं में रहते हुए देश के लिए मेडल जीतना किसी भी आईएएस अधिकारी के लिए एक गौरव का क्षण होता है। बता दें कि सुहास एल.वाई. खेल विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें