फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड आईएएस अफसर प्रवीर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के नए चेयरमैन

Wed, 11 Dec 2019 03:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आईएएस प्रवीर कुमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रिटायर्ड आईएएस अफसर प्रवीर कुमार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के नए चेयरमैन होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुख्य सचिव आरके तिवारी की अध्यक्षता वाली कमेटी की सिफारिश पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन


उनकी नियुक्ति का आदेश जल्द जारी हो सकता है। यह पद एक वर्ष से खाली चल रहा था। 1982 बैच के आईएएस अफसर रहे प्रवीर जुलाई, 2019 में राजस्व परिषद के चेयरमैन पद से रिटायर हुए थे। वे कृषि उत्पादन आयुक्त सहित केंद्र व राज्य सरकार में  कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

योगी सरकार में आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए रिटायर्ड आईएएस अफसर सीबी पालीवाल ने 11 दिसंबर 2018 को निजी कारणों से इस्तीफा दे दिया था। तभी से आयोग के सदस्य रिटायर्ड आईएएस अफसर अरुण सिन्हाकार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में काम देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें