फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस की वरिष्ठता सूची में दुर्गाशक्ति का जलवा

Fri, 06 Sep 2013 10:43 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने 2010 बैच के आईएएस अफसरों की वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। इसमें प्रदेश काडर के 13 अफसरों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


सूची में प्रदेश के अखंड प्रताप सिंह 12वें स्थान पर हैं। जबकि जम्मू-कश्मीर काडर के शाह फैजल पहले स्थान पर हैं। हाल में ही सुर्खियों में आईं दुर्गाशक्ति नागपाल पंजाब काडर में दूसरे स्थान पर हैं।

हालांकि उत्तर प्रदेश काडर के आईएएस अफसर अभिषेक सिंह के साथ शादी हो जाने के बाद नागपाल को उत्तर प्रदेश काडर आवंटित कर दिया गया था।

सूची में शामिल सभी अफसर अभी प्रोबेशनर्स के तौर पर कार्य कर रहे हैं। इस सूची में देशभर के 128 आईएएस अफसरों के नाम शामिल हैं। जबकि चार अफसरों द्वारा दूसरे चरण की ट्रेनिंग पूरी न करने के कारण उनका नाम इसमें शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के 13 अफसरों में अखंड प्रताप सिंह के बाद के.बालाजी, आशुतोष निरंजन, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, संतीप कौर, शंभु कुमार, संजय कुमार खत्री, योगेश कुमार, सुजीत कुमार, नितीश कुमार और भवानी सिंह का नाम है। शुरुआत के सौ अफसरों में दस अफसर यूपी काडर के हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें