फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आईएएस अभिषेक सिंह की यूपी की इस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा, इस्तीफा हुआ स्वीकार; VRS के लिए किया था आवेदन

Thu, 29 Feb 2024 01:41 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया था। आईएएस की नौकरी छोड़कर उनके राजनीति में जाने की चर्चा है। आईएएस अभिषेक सिंह की यूपी की इस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा है।
विज्ञापन
IAS Abhishek Singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 2011 बैच के आईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। इसे बृहस्पतिवार से प्रभावी माना जाएगा। अभिषेक ने अक्तूबर 2023 में इस्तीफा दिया था। आईएएस की नौकरी छोड़कर उनके राजनीति में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


बता दें कि कई फिल्मों में काम कर चुके अभिषेक सिंह लंबी गैरहाजिरी के कारण फरवरी 2023 से निलंबित चल रहे थे। अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस अधिकारी हैं। अभिषेक सिंह के जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं समय-समय पर होती रही हैं। 

अभिषेक वर्ष 2015 में प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए थे। पांच साल बाद वापसी करने पर उन्हें गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए प्रेक्षक बनाकर भेजा गया। वहां कार के आगे सेलिब्रिटी के अंदाज वाला उनका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो निर्वाचन आयोग ने 18 नवंबर 2022 को उन्हें प्रेक्षक ड्यूटी से हटा दिया था। इसके बाद उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन

13 आईएएस अधिकारी इधर से उधर, रजनीश दुबे राजस्व परिषद के नए चेयरमैन
प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास व मत्स्य डॉ. रजनीश दुबे को राजस्व परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। इस पद पर तैनात हनुमंत राव बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अलीगढ़ और झांसी के कमिश्नर भी बदल दिए गए हैं।

 

रणवीर प्रसाद को आवास आयुक्त व सचिव आवास विभाग से प्रबंध निदेशक राज्य विद्युत उत्पादन निगम, पारेषण निगम और जल विद्युत निगम बनाया गया है। बलकार सिंह प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) से आवास आयुक्त आवास विकास परिषद बनाए गए हैं। बीएल मीणा प्रमुख सचिव सहकारिता से प्रमुख सचिव उद्यान एवं रेशम बनाए गए हैं। राजेश कुमार सिंह जेल प्रशासन एवं सुधार सेवाओं को प्रमुख सचिव सहकारिता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

 

झांसी के कमिश्नर भी बदले
बिमल कुमार दुबे प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य चीनी निगम लिमिटेड से मंडलायुक्त झांसी, ईशा दुहन अपर आयुक्त, वाणिज्यिक कर गौतमबुद्धनगर से प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम और चांदनी सिंह प्रतीक्षारत को अपर आयुक्त वाणिज्य कर गौतमबुद्धनगर बनाया गया है।

 

रवींद्र मंडलायुक्त अलीगढ़ से प्रमुख सचिव दुग्ध विकास, मत्स्य एवं पशुधन, पी गुरु प्रसाद प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम और पारेषण निगम से प्रमुख सचिव राजस्व, राजशेखर सचिव कृषि व कृषि शिक्षा से प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) बनाए गए हैं।

 
विज्ञापन

इसके अलावा चैत्रा वी प्रबंध निदेशक पश्चिमी विद्युत आपूर्ति निगम से मंडलायुक्त अलीगढ़, डा. आदर्श सिंह मंडलायुक्त झांसी से आयुक्त आबकारी बनाए गए हैं। इस पद पर रहे डा. सेंथिल पांडियन सी प्रतिनियुक्ति के लिए जल्द ही कार्यमुक्त होने वाले हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें