फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की हुई तो छोड़ भागा पति, महिला की मौत

Mon, 15 Dec 2014 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बसखारी स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार को लड़की होने पर विवाहिता को छोड़कर ससुरालीजन भाग निकले। देर शाम महिला की हालत बिगड़ने पर तीमारदारी में लगी उसकी बहन ने सूचना घरवालों को दी।
विज्ञापन


मायके से पहुंची मां विवाहिता को लेकर रविवार को फैजाबाद स्थित एक निजी अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी मायके वालों को यकीन नहीं होने पर महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंच, यहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इससे आक्रोशित परिवारीजनों ने जिला अस्पताल के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह घर वालों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और लड़की होने पर जानबूझ कर इलाज न कराने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस मामले में अभी भी किसी की शिकायत मिलने से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दहेज के लिए जान से मारने की देता था धमकी

फैजाबाद के रौनाही थाना क्षेत्र स्थित तहसीनपुर निवासी शिवकुमारी (20) का विवाह पिछले साल 29 जून को अंबेडकरनगर के बसखारी थाना क्षेत्र स्थित सोनार वाली गली में कन्हैया लाल गुप्ता से हुई थी। विवाहिता को उसका पति पति ने चार दिन पूर्व प्रसव के लिए बसखारी बाजार स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया था।

तीन दिन पूर्व विवाहिता को लड़की हुई और इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। विवाहिता की देखरेख में गई उसकी छोटी बहन ने अपनी मां कमला देवी को फोन करके जीजा की उपेक्षा और बहन को मौत के मुंह में छोड़ने की बात कही।

कमला देवी का आरोप है कि बेटी की मौत शनिवार शाम छह बजे हो गई थी। दामाद पहले से ही उससे दहेज मांगता था, छुटकारा पाने के लिए जान लेने की धमकी व मारपीट करता था। दामाद ने ही दहेज के लिए हत्या की है। वह दूसरी शादी करना चाहता था। मासूम बेटी व अपनी पत्नी को अस्पताल छोड़ भाग गया।

मेरी बेटी किसी तरह जान बचने की उम्मीद में फैजाबाद के देवा अस्पताल लाई, जहां उसे पहले से ही मरा बताया गया। जिला अस्पताल लाने पर भी डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। प्रसव के दौरान साथ रही मृतका की बहन राज कुमारी ने बताया कि दहेज की खातिर उसकी बहन को पहले से ही प्रताड़ित किया जा रहा था।

प्रसव के बाद हालत बिगड़ने पर ससुरालीजनों ने उसका ठीक से उपचार नहीं कराया, जिसके चलते बहन की मौत हो गई। दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। विवाहिता के पति कन्हैयालाल का कहना है कि निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर की ओर से हाथ खड़े किये जाने के बाद वह अपनी पत्नी को रविवार को लेकर शहर के देवकाली स्थित देवा नर्सिंग होम लाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें