फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारीशस में मिली जीत पर थिरके शिवपाल!

Mon, 15 Dec 2014 02:25 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण, सिंचाई और राजस्व मंत्री एवं इंडो-मारीशस सोशलिस्ट काउंसिल के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मारीशस में हुए चुनाव में मिलिटेंट सोशलिस्ट मूवमेंट (एमएसएम) की ऐतिहासिक जीत को दुनिया में समाजवाद एवं समाजवादियों के प्रति बढ़ रहे रुझान व विश्वास का सकारात्मक संकेत बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर भारत व नेपाल के समाजवादी बुद्धिजीवियों की बैठक में मिठाइयां बांटकर मारीशस की जीत पर खुशी जताई।

शिवपाल ने कहा कि गांधी व लोहिया सिर्फ भारत के ही नहीं, विश्व के नेता थे। गांधी ने भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका में तो लोहिया ने अमेरिका, नेपाल व श्रीलंका जाकर सत्याग्रह किया। दुनिया की समावेशी तरक्की का रास्ता सिर्फ समाजवाद है।

वैश्विक स्तर पर समाजवादियों के आपसी संवाद एवं विचार विनिमय से ही सद्भाव व समाजवाद के पक्ष में माहौल बनेगा।
विज्ञापन

समाजवाद से रुकेगी सांप्रदायिकता की आंधी

दक्षिण एशिया में सांप्रदायिकता की आंधी को सिर्फ समाजवादी ही रोक सकते है। बैठक में भारत में नेपाल के राजदूत रहे प्रो. लोकराज बराल, कृष्ण कुमार सिंघानिया, काठमांडू विश्वविद्यालय के प्रो. उद्धव व्याकुरेल, नेपाली एकता मंच के प्रमोद क्षेत्री, सोशलिस्ट काउंसिल के सचिव व चिंतन सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्र, अमरीश कुमार, आशुतोष सिंह, राजेश अग्रवाल, उदय प्रताप सिंह, मोनू दुबे, देवी प्रसाद आदि मौजूद थे।

शिवपाल ने प्रो. बराल व डॉ. उद्धव को सम्मानित भी किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें