फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : महिला आईएएस के पूर्व पति पर केस दर्ज कराने के बाद पति ने लगाए गंभीर आरोप

Wed, 23 Feb 2022 04:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ 

सार

महिला आईएएस के पूर्व पति पर केस दर्ज कराने के बाद पति ने लगाए आरोप, कहा- बिल्डर कर रहा  आईएएस पत्नी को आगे कर वसूली व मानहानि की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा शुभ्रा सक्सेना के पति शशांक गुप्ता ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। शशांक गुप्ता ने कहा कि उनकी पूर्व पत्नी को आगे कर एक बिल्डर 10 करोड़ रुपये की जबरन वसूली और मानहानि करने की कोशिश कर रहा है। बिल्डर आईएएस शुभ्रा के भाई का दोस्त है। पुलिस इस मामले में सही जांच करे तो सारे तथ्य सामने आ जाएंगे।

विज्ञापन


विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा शुभ्रा सक्सेना के पति शशांक गुप्ता शायना फाउंडेशन के नाम से एक आवास निर्माण की कंपनी चलाते हैं। शशांक ने कहा कि उनकी पत्नी शुभ्रा एक अच्छी अधिकारी हैं। उनका दावा है कि उन्होंने देश की पहली नॉट फॉर प्रॉफिट आवास कंपनी बनाई है जो सस्ते दामों पर मध्यम वर्ग के लिए आवास उपलब्ध कराती है। बाजार मूल्य से 30 प्रतिशत कम कीमत पर वह आवास उपलब्ध कराते हैं। इस वजह से कई डवलपर्स का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उनके कार्य को प्रभावित करने के लिए बिल्डर नितिन सिंह ने पूर्व पत्नी आईएएस शुभ्रा सक्सेना के भाई राहुल चंद्रा से दोस्ती की। राहुल उनकी कंपनी अर्बन एक्सिस में काम करता था। कमीशन लेने के आरोप में उसे निकाल दिया गया था। वह नितिन के साथ मिल गया। दोनों ने पूर्व पत्नी शुभ्रा सक्सेना को अपने झांसे में ले लिया। उनके द्वारा बेबुनियाद आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

शशांक ने कहा कि उनको लगातार धमकी दी जा रही है कि गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। शशांक के मुताबिक, दोनों मिलकर पूर्व पत्नी का इस्तेमाल कर 10 करोड़ रुपये की उगाही करना चाहते हैं। शुभ्रा सक्सेना के वकील के हाईकोर्ट स्थित चेंबर में भी इस रकम को लेकर मांग की गई थी जिसे देने से शशांक ने इनकार कर दिया था। इसी के बाद नितिन व राहुल चंद्रा के कहने पर शुभ्रा सक्सेना ने मुकदमा दर्ज कराया है। शशांक ने अपनी पत्नी को एक अच्छी अधिकारी बताया है। कहा कि अपने नशेबाज भाई राहुल व उसके दोस्त नितिन की कुसंगति में वह काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें