लखनऊ। माल के मनभौना गांव में सुधीर यादव (25) की पीटकर हत्या के मामले में मंगलवार को पुलिस ने सुधीर के चचेरे भाई और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सुधीर की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी।
एसओ रविंद्र कुमार के मुताबिक, माल के मनभौना गांव निवासी सुधीर को बुधवार देर रात बहाने से रूबी यादव ने अपने घर बुलाया। इसके बाद अपने पति अमरेंद्र यादव के साथ मिलकर पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बलरामपुर अस्पताल में सुधीर ने इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। एसओ के मुताबिक, मृतक के भाई शैलेंद्र ने अमरेंद्र व उसकी पत्नी रूबी पर साजिश रचने व गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक, अमरेंद्र 2014 में जमीन के विवाद में परिवार के ही शिवमंगल यादव की हत्या का आरोपी है। इस मामले में वह जमानत पर चल रहा था। दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया है।