प्रदेश के जूनियर हाईस्कूल परिषदीय विद्यालयों में भर्ती की उम्मीद में बैठे हजारों लोगों के सपने पर पानी फिर सकता है।
दरअसल, अब यह मामला हाईकोर्ट पहुंच चुका है और 29 हजार से अधिक गणित और विज्ञान के अध्यापकों की नियुक्ति हेतु जारी चयन प्रक्रिया के खिलाफ कोर्ट में विशेष अपील दाखिल की गई है।
हालांकि न्यायालय ने चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं किया है मगर कहा है कि चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र जारी न किया जाए। कोर्ट ने प्रदेश सरकार से इस मामले पर जवाब मांगा है। अपील पर अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी।