फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सुनवाई में एनएचआरसी सुनेगा दंगा पीड़ितों का दर्द

Tue, 24 Sep 2013 02:11 AM IST
विवेक त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार और उत्पीड़न सहित मानवाधिकार हनन के अन्य मामलों के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ओपन कैंप लगाने जा रहा है।
विज्ञापन


कैंप में एनएचआरसी के चेयरमैन केजी बालाकृष्णन खुद जनसुनवाई करेंगे। आयोग ने पीड़ितों-शोषितों से 30 सितंबर तक स्पीड पोस्ट व रजिस्टर्ड डाक से शिकायतें मांगी हैं।

ओपन कैंप की शुरुआत 11 नवंबर को मेरठ से होगी। मुजफ्फरनगर में दंगे के बाद इस कैंप को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कैंप में अनुसूचित जाति के लोगों पर हुए अत्याचार, जनसेवकों द्वारा बरती गई लापरवाही और अनियमितता की शिकायतों की भरमार होगी।

इस दौरान शिकायतकर्ता और संबंधित अफसरों को बुलाया जाएगा। दो दिवसीय इस कैंप में मुजफ्फरनगर के अलावा हापुड़, गाजियाबाद और बागपत सहित मेरठ मंडल के सभी छह जिलों की शिकायतें सुनी जाएंगी।
विज्ञापन


इसी तरह वाराणसी में 25 और 26 नवंबर को कैंप लगेगा। लखनऊ में दो से चार दिसंबर तक चलने वाले कैंप में जेल और जुवेनाइल के अलावा गृह विभाग के कई मामलों पर चर्चा होगी।

मेरठ और वाराणसी में सुनवाई के लिए संबंधित लोग रजिस्ट्रार एनएचआरसी, मानवाधिकार भवन, ब्लॉक सी, जीपीओ कॉम्प्लेक्स, आईएनए दिल्ली के पते पर 30 सितंबर तक शिकायत भेज सकते हैं। शिकायतें रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट से ही भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें