फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में लखनऊ में बड़ी रैली, अमित शाह पहुंचे

Tue, 21 Jan 2020 01:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रैली के लिए पहुंचे उन्नाव के भाजपा सांसद साक्षी महाराज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में लखनऊ में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इसके लिए वह पहुंच गए हैं। कुछ देर में वह रैली को संबोधित करेंगे। रैली का आयोजन शहर के बंगला बाजार स्थित कथा पार्क में किया जा रहा है। जिसके लिए बड़ी संख्या में भाजपाई परिसर में पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


रैली में पहुंचे उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि नागरिकता कानून किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि देने के लिए है। इस पर बेवजह का भ्रम फैलाया जा रहा है।

रैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा भी संबोधित करेंगे।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर ने बताया कि रैली में बड़ी संख्या में राजधानी लखनऊ सहित आस-पास के जिलों से लोग आएंगे। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने सोमवार को तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने रैली स्थल पर पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार को सीएए के समर्थन में प्रदेश में तीसरी रैली होगी।
विज्ञापन


22 जनवरी को मेरठ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और कानपुर में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संबोधित करेंगे। 23 जनवरी को आगरा में होने वाली रैली को नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम योगी, स्वतंत्र देव सिंह व केशव प्रसाद मौर्य भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें