बिजली विभाग के कर्मचारियों का भविष्य निधि निजी कंपनियों में निवेश के मामले एफएसएल हैदराबाद को भेजे गए उपकरणों से रिकवर किया गया डाटा ईओडब्ल्यू को मिल गया है।
ईओडब्ल्यू के अधिकारी चार सीडी में मिले डाटा का विश्लेषण कर रहे हैं। पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रिकवर किए गए डाटा में पीएफ घोटाले से जुड़ी कोई जानकारी है या नहीं।
गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किए गए यूपीपीसीएल के पूर्व एमडी एपी मिश्रा और पूर्व वित्त निदेशक सुधांशु द्विवेदी के घरों की ईओडब्ल्यू ने तलाशी ली थी।
इस दौरान मिश्रा के घर से मिले कंप्यूटर व एक मोबाइल के साथ ही द्विवेदी के घर से मिले लैपटॉप व तीन मोबाइल का डाटा रिकवर कराने के लिए हैदराबाद स्थित फारेंसिक साइंस लैब को भेजा गया था।