योगी सरकार बेटियों को सरकारी नौकरी की बड़ी सौगात देने जा रही है। सरकार ने अस्पतालों में लंबे अर्से से खाली पड़े स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त 9,213 पदों को भरने का फैसला किया है।
परिवार कल्याण विभाग ने समूह ‘ग’ के इन पदों पर भर्ती का प्रस्ताव (अधियाचन) अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) को भेज दिया है।
आयोग प्रस्तावों का परीक्षण कर रहा है। इस फैसले से लंबे समय से एनएएम की डिग्री/डिप्लोमा लिए बैठी बेटियों को नौकरी के अवसर मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इस सरकार में केवल महिलाओं के लिए इतनी बड़ी संख्या में प्रस्तावित यह पहली भर्ती है।