फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया रिपोर्ट कार्ड, बोले- मिलकर कोरोना को भगाएंगे

Sat, 16 Jan 2021 02:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
टीकाकरण के बाद दिया गया रिपोर्ट कार्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी में तीन बार के ड्राई रन के बाद शनिवार को कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। जिलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद स्वास्थ्यकर्मियों को पहला टीकाकरण लगाया और उन्हें एक रिपोर्ट कार्ड दिया गया। जिस पर टीके का व स्वास्थ्यकर्मियों का नाम लिखा हुआ था।

विज्ञापन


इस दौरान स्वास्थ्यकर्मी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के साथ ही अब कोरोना वायरस की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हम जल्द ही कोरोना को मार भगाएंगे। टीकाकरण के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी।

वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीकाकरण शुरू होने के बाद लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल का दौरा किया और टीकाकरण करवा चुके स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात की और उनका हालचाल लिया।
विज्ञापन


मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन उमंग और उत्साह का दिन है। पूरे देश को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनने का अवसर मिला। टीकाकरण की शुरुआत के साथ ही हम कोरोना के खिलाफ जंग में विजय की तरफ बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि मैंने अभी जिन स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका दिया गया है उनसे मुलाकात की। सभी स्वस्थ हैं। उन्होंने इस दौरान लोगों को भी सलाह दी कि अफवाहों से सावधान रहें। जल्दबाजी न करें। टीकाकरण के लिए अपनी बारी का इंतजार करें। भारत में बनाई गई वैक्सीन दुनिया की सभी सस्ती और प्रभावशाली वैक्सीन हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शारीरिक दूरी बनाएं रखें और मास्क पहनकर चलें। दूसरे चरण में पुलिसकर्मियों को वैक्सीन दी जाएगी।

लखनऊ के एसजीपीजीआई के निदेशक आरके धीमान ने टीकाकरण करवाने के बाद कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है। टीकारण के बाद मुझे किसी भी तरह की मुश्किल नहीं हो रही है। मैं पहले की तरह सारे काम कर रहा हूं इसलिए बिल्कुल भी न घबराएं और टीकाकरण के बाद भी मास्क पहनें और शारीरिक दूरी का पालन करते रहें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें