फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिप्नोथैरेपी से ठीक हो सकते हैं मनोरोग

Fri, 13 Sep 2013 12:20 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मोहन चिकित्सा मानव मन की एक विशेष अवस्था, समाधि या ट्रांस, पर आधारित होती है।
विज्ञापन


सम्मोहन चिकित्सा मन के विभिन्न स्तरों का विश्लेषण कर समस्या के मूल कारण की खोज करता है और फिर उसका समाधान करता है। यह बात विद्यासागर इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड एलाइड साइंसेज, दिल्ली से आए सम्मोहन चिकित्सा के विशेषज्ञ डॉ. नितिन शुक्ला ने कही।

डॉ. शुक्ला एमिटी विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ बिहैवेरियल एंड एलाइड साइंसेज (एआईबीएएस) द्वारा आयोजित ‘हिप्नोथेरेपी स्तर-1 और स्तर-2’ कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर निदेशिका एआईबीएएस प्रो. मंजू अग्रवाल ने बताया कि इस सात दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न संस्थानों से आए दो दर्जन से भी ज्यादा प्रतिभागी सम्मोहन चिकित्सा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और स्वप्न विश्लेषण, स्वप्न व्याख्या और स्वप्न चिकित्सा जैसे सम्मोहन चिकित्सा के औजारों के उपयोग में पारंगत हो रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें