भारतीय किसान यूनियन ने बृहस्पतिवार को विधानभवन के सामने धरना-प्रदर्शन
करते हुए किसानों का हक मांगा।
यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह चौहान
ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार के वादे अब भी अधूरे हैं।
उन्होंने दस
सूत्रीय मांग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुआवजा
नहीं पहुंचा और राशन डीलर की दलाली शुरू है।
उन्होंने मांग की कि प्रदेश
सरकार किसानों को उनका हक दे, गरीब किसानों को प्रतिमाह एक हजार पेंशन के
साथ फसल का बकाया धन दिया जाए।
भारतीय किसान एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष
शिवपाल सिंह ने लखीमपुर गन्ना फसल के किसानों का बकाया धन दिलाने की मांग
की।