फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: डेंगू से निपटने के स्वास्थ्य विभाग हुआ सक्रिय, मुख्यमंत्री योगी बोले- बेहतर इलाज की व्यवस्था हो रही है

Tue, 31 Aug 2021 11:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डेंगू से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम उत्तर प्रदेश में डेंगू से निपटने के स्वास्थ्य विभाग एक्टिव हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फिरोजाबाद दौरे और फिरोजाबाद के सीएमओ को फटकार के बाद स्वास्थ्य महानिदेशालय ने फिरोजाबाद, मेरठ, बरेली के लिए डॉक्टरों की टीम भेजी है। महानिदेशालय स्तर से भी 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वेदव्रत सिंह ने बताया कि संयुक्त निदेशक (मलेरिया) डॉ. अवधेश यादव के नेतृत्व में टीम फीरोजाबाद भेजी गई है। मानीटरिंग एंड इवैल्यूएशन ऑफिसर भानु शुक्ला, दो लैब टेक्नीशियन सुदेश, अमित शुक्ला भी टीम में शामिल हैं। सभी प्रभावित इलाकों के बुखार से प्रभावित लोगों के ब्लड सैंपल लेकर स्लाइड बनाई जा रही है। जिससे डेंगू के मरीजों को चिन्हित किया जा सके। इलाज के लिए आस-पास के जिलों के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम भी बनाई गई है।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। मेरठ में मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान और बरेली में डॉ. अखिलेश्वर के नेतृत्व में टीम भेजी गई है। संक्रामक रोग निदेशालय भी जिलों से लगातार रिपोर्ट ले रहा है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद में बीमार हुए लोगों के बेहतर इलाज की व्यवस्था: योगी
उधर,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि फिरोजाबाद में डेंगू बुखार से पीड़ित लोगों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है। वहां बच्चों के साथ-साथ प्रौढ़ लोग भी बीमार हुए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरत के अनुसार मरीजों को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया जाए। फिरोजाबाद में स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम को कैंप करने और पर्याप्त संख्या में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें