स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है। इनमें कंसलटेंट से लेकर प्रबंधन तक के पद शामिल हैं। रिसर्च ऑफीसर की भी नियुक्तियां इसके तहत की जाएंगी। यह सभी पद संविदा के आधार पर भरे जाएंगे।
उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेंथनिंग प्रोजेक्ट के तहत ही यह नियुक्तियां होंगी। इसके तहत कई प्रकार के सेल भी गठित हैं। भर्तियां इसी सेल के लिए हो रही हैं। एनवॉयरमेंट मैनेजमेंट सेल के तहत कंसलटेंट पब्लिक हेल्थ के पद पर भर्ती होगी।
इसमें पब्लिक हेल्थ में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा जरूरी है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट, हेल्थ मैनेजमेंट के अभ्यर्थी भी इसमें आवेदन कर सकते हैं। पांच वर्ष का अनुभव इसमें मांगा गया है।
डाटा रिसोर्स सेंटर सेल के लिए भी कंसलटेंट हॉस्पिटल मैनेजमेंट, कंसलटेंट पब्लिक हेल्थ, एडमिनिस्ट्रेटर नेटवर्क, एडमिनिस्ट्रेटर डाटाबेस, एडमिनिस्ट्रेटर सिस्टम, प्रोग्रामर एचजीआईएस व स्पेशलिस्ट के पदों पर नियुक्तियां होंगी।
इसी तरह क्वालिटी एसोरेंस सेल में कंसलटेंट क्वालिटी एसोरेंस, कंसलटेंट बायोकेमिकल इंजीनियर व कंसलटेंट नॉलेज मैनेजमेंट कम डाक्यूमेंटेशन के पद पर भर्तियां होंगी।
वहीं, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप सेल के तहत भी कई पदों पर भर्तियां होंगी। प्लानिंग एंड बजट सेल में रिसर्च ऑफिसर के पदों पर नियुक्तियां होंगी। भर्तियों का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाइट (uphealth.nic.in) पर उपलब्ध है। तीन हफ्ते के अंदर इन पदों के लिए आवेदन पत्र मांगे गए हैं।