मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत प्रदेश को कम मिले 76 करोड़ रुपये की केंद्र सरकार से दोबारा मांग की है।
इसके लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा है कि रूसा के तहत यूपी का हिस्सा 332.98 करोड़ रुपये का था। इसमें केंद्र से 216.44 करोड़ रुपये मिलने थे।
लेकिन प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड ने 2014-15 के लिए चार कंपोनेंट पर मात्र 140.40 करोड़ रुपये ही स्वीकृत किए हैं।
अभी भी 76 करोड़ रुपये अवशेष हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष तीन महीने से भी कम समय बचा है।
इसलिए अवशेष 76 करोड़ रुपये तत्काल स्वीकृत करने के लिए निर्देश देने की मांग प्रधानमंत्री से की गई है।