फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ईडी के विशेष न्यायाधीश ने शाइन सिटी ग्रुप के मुख्य प्रमोटर को घोषित किया भगोड़ा, अब भारत लाने की तैयारी

Sat, 03 May 2025 05:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में रियल एस्टेट और मल्टी लेवल मार्केटिंग के नाम पर हजारों करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले शाइन सिटी ग्रुप के मुख्य प्रमोटर राशिद नसीम को ईडी के विशेष न्यायाधीश राहुल प्रकाश ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद अब ईडी उसकी 127.98 करोड़ रुपये की अटैच संपत्ति को जब्त कर सकेगी। 
 
विज्ञापन
कोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में लोगों को आशियाना देने के नाम पर अरबों रुपये हड़प कर देश से फरार होने वाले शाइन सिटी ग्रुप के मुख्य प्रमोटर राशिद नसीम को ईडी के विशेष न्यायाधीश राहुल प्रकाश ने भगोड़ा घोषित किया है। इस आदेश के बाद उसे भारत लाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। साथ ही राशिद नसीम की अटैच की गई 127 करोड़ 98 लाख रुपये की संपत्ति ईडी अब जब्त कर सकेगी।

विज्ञापन


कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित करते हुए कहा कि ईडी राशिद नसीम की अटैच की गई संपत्तियों को कानून के अनुसार जब्त करने की कार्रवाई शुरू कर कोर्ट को बताएं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के विभिन्न थानों में राशिद नसीम और शाइन सिटी ग्रुप के ख़िलाफ जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के सैकड़ों केस दर्ज हैं।

ये भी पढ़े-यूपी: 1800 बिजली कर्मचारियों ने नहीं किया फेशियल अटेंडेंस का पंजीकरण, वेतन रुका; इन जिलों के कर्मचारी शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े-
 यूपी: समूह ग की भर्ती के लिए अनिवार्य पीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया घोषित, इस तिथि से कर सकते हैं आवेदन; ये हैं अंतिम तारीख

आरोपी और उसकी कंपनी ने जनता से रियल एस्टेट और मल्टी लेवल मार्केटिंग के जरिए बड़े लाभ देने का वादा कर 800-1000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है। इससे पहले कोर्ट में कहा गया कि विवेचना के दौरान आरोपी राशिद नसीम विवेचना से बचता रहा और ईडी के सम्मन जारी किए जाने के बावजूद ईडी के सामने हाजिर नहीं हुआ। मौका देख नेपाल के रास्ते दुबई भाग गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें