फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाशिम का बेटा करेगा बाबरी मामले की पैरवी!

Sat, 06 Dec 2014 07:46 AM IST
राजेंद्र कुमार पांडेय/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद मामले की पैरोकारी से हटने की घोषणा करने के बाद हाशिम अंसारी ने अब इसकी कमान अपने बेटे इकबाल अंसारी को सौंप दी है। उन्होंने इकबाल को अपना मुख्तार बना दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली से आए एक अधिवक्ता ने इस आशय का वसीयतनामा तैयार किया है। इसकी पुष्टि करते हुए इकबाल ने बताया कि अधिकारियों को इसकी जानकारी भेजी जा रही है।

हाशिम ने जब इस मुकदमें की पैरवी न करने का ऐलान किया तो हड़कंप मच गया। इससे जुड़े विभिन्न पक्षों में भी हलचल मच गई। हाशिम को मनाने का दौर शुरु हुआ। अंदरखाने खिचड़ी पकती रही। तब सांप भी मर जाए और लाठी भी न टूटे रास्ता निकाला गया।
विज्ञापन

दिल्ली से आए वकील ने की लिखा-पढ़ी

सूत्रों के मुताबिक चार दिसंबर को ही दिल्ली के एक अधिवक्ता सैय्यद अब्बास अली यहां आए थे। उन्होंने ही मुकइमे की पैरवी के लिए हाशिम के बेटे इकबाल को मुख्तार बनाए जाने की कार्रवाई के लिए लिखा-पढ़ी की।

जिला प्रशासन के एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर इसकी सूचना आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभी लिखित सूचना नहीं आई है लेकिन मौखिक सूचना उनको मिल गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें