फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन की तरफ यूपी सरकार का एक और कदम

Sat, 06 Dec 2014 02:26 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के मंत्री जल्द ही अपने विभागों से जुड़ी समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराएंगे। ये बात लोक निर्माण व सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने अफसरों से कहा कि वे जन समस्याओं के समाधान के लिए लोगों को इधर-उधर न भटकाएं। उन्होंने जमीनों से संबंधित विवादों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।

शिवपाल सिंह यादव शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कई लोगों द्वारा पुलिस की शिकायत करने पर उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से फोन पर ही कहा कि बेकसूर और बेगुनाहों को परेशान न किया जाए।
Trending Videos
विज्ञापन

किसी को फर्जी तरीके से न फंसाएं

शिवपाल ने कहा कि अपराध करने वालों तो तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। किसी भी व्यक्ति को फर्जी तरीके से न फंसाया जाए।

विभिन्न विभागों की समस्याओं को सुनते हुए लोक निर्माण मंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही विभागीय मंत्री भी उनकी समस्याएं सुनकर समाधान करेंगे।

विभागीय मंत्रियों की यह जिम्मेदारी है कि वे हफ्ते में एक दिन जनता की समस्याएं सुनकर अपने विभागीय अधिकारी को निर्देश दें कि वे शीघ्र उनका समाधान कराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें