सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मंगलवार को पीड़िता ने तहरीर दी कि कैब ड्राइवर विष्णु पाण्डेय निवासी अर्जुनगंज ने उसके साथ की छेड़छाड़ की और विरोध करने पर पीड़िता को गाड़ी से धक्का देकर भाग गया। आरोप है कि इस दौरान विष्णु ने युवती का मोबाइल, पर्स और दस्तावेज भी छीन लिए। उसके पर्स में छह हजार रुपये थे। केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ दिन पहले युवती का अपने ब्वॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया था। इस दौरान कैब ड्राइवर के साथ वह अपने ब्वॉयफ्रेंड के पास गई थी। इसी दौरान उसने युवती से नंबर ले लिया था। बुधवार को विष्णु ने युवती को फोन किया और कहा कि तुम मेरे साथ चलो और अगर उसका ब्वॉयफ्रेंड नहीं मानेगा तो पुलिस में शिकायत कर देना। इसके बाद युवती विष्णु के साथ चली गई और शहीद पथ पर विष्णु ने युवती के साथ छेड़खानी की और विरोध पर जनेश्वर मिश्र पार्क के पास गाड़ी से धक्का देकर चला गया।