समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार की होली हमेशा ही चर्चा में रहती है। मुलायम अपने परिवार के साथ अपने इटावा स्थित घर पर होली मनाते हैं। इसमें पूरा यादव परिवार मौजूद रहता है।
इसी तरह सामाजिक कार्यकर्ता व मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव भी अपने लखनऊ स्थित आवास पर होली मनाती हैं और अपने परिवार व मित्रों के साथ जमकर मस्ती करती हैं।