फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मोहर्रम को लेकर गृह विभाग ने जारी की गाइडलाइन, जुलूस और ताजिया निकालने की इजाजत नहीं

Sat, 14 Aug 2021 06:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मोहर्रम को लेकर जारी की गई गाइडलाइन में जुलूस व ताजिया निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं, कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करवाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुहर्रम को लेकर यूपी के गृह विभाग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। इस अवसर पर जुलूस व ताजिया निकालने की अनुमति नहीं होगी। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए इजाजत नहीं दी गई है। जारी किए गए दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि धार्मिक कार्यों के लिए किसी भी स्थान पर एकत्र होने पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। एक स्थान पर 50 लोगों से अधिक एकत्र नहीं हो सकेंगे।

विज्ञापन


जारी किए गए ये दिशा निर्देश:

  • मोहर्रम के अवसर पर कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए किसी प्रकार के जुलूस की अनुमति न दी जाए व धर्मगुरुओं से बात कर कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए।
  • सार्वजनिक रूप से ताजिया व अलम स्थापित नहीं किए जाएंगे।
  • ताजिया एवं अलम की स्थापना अपने-अपने घरों में किए जाने पर किसी प्रकार की रोक नहीं होगी।
  • संवेदनशील/सांप्रदायिक एवं कंटेनमेंट जोन में पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की जाए।

शनिवार की पाबंदी को पहले ही हटा दिया गया   
इससे पहले प्रदेश में कोरोना की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया था। सरकार ने अब शनिवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार, अब प्रदेश में सोमवार से शनिवार सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक की सभी पाबंदियां समाप्त कर की चुकी हैं। 

विज्ञापन


हालांकि, इस दौरान सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। आदेश में कहा गया है कि मास्क पहनना व दो गज की दूरी का पालन करना पहले ही तरह ही जरूरी रहेगा। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया कि प्रत्येक स्थान पर प्रत्येक दशा में कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन कराया जाए। कहीं भी अनावश्यक भीड़भाड़ न हो। पुलिस पेट्रोलिंग सतत जारी रहे।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें