जीएसटी असिस्टेंट कमिश्नर संजय शुक्ला के घर में कुछ दिन पहले चोरी की वारदात हुई थी। वारदात के वक्त पूरा परिवार वाराणसी में था। चोरी की जानकारी होने पर वह लखनऊ पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। वह लगातार पुलिस के अधिकारियों के संपर्क में थे। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर से भी इस संबंध में मुलाकात की थी।
एसीपी श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक रविवार को अंतिम बार बात हुई थी। उस समय उन्होंने सोमवार को वाराणसी में कार्यालय में फिर से ज्वाइन करने की बात कही थी। वहीं परिजनों के मुताबिक चोरी में काफी सामान चला गया था। खुलासा कराने के लिए पुलिस से लगातार संपर्क करते रहे। उन्होंने खुलासा करने वाली टीम को अपनी तरफ से 50 हजार रुपये का इनाम देने की भी घोषणा की थी। वारदात के बाद से वह डिप्रेशन में थे। इसी डिप्रेशन में उन्होंने यह कदम उठाया । हालांकि पुलिस अधिकारी जांच कर रहे हैं।