फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदली घर जाने की खुशी: सोनीपत में डिवाइडर से टकराया ऑटो, मासूम भाई-बहन की मौत, मां समेत तीन घायल

Tue, 18 May 2021 02:18 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुंडली (सोनीपत)

सार

तेज रफ्तार ऑटो ने हरियाणा के सोनीपत में एक परिवार की खुशियों को पल भर में उजाड़ दिया। हादसे में दो मासूमों की मौत हो गई। वहीं मां-मामा समेत तीन लोग घायल हैं। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि वह अभी फरार है।
विज्ञापन
भारती और अनिकेत की फाइल फोटो, क्षतिग्रस्त ऑटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में गांव बारोटा फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ऑटो के डिवाइडर से टकराने के चलते ऑटो में सवार मासूम भाई-बहन की मौत हो गई और उनकी मां, मामा व पड़ोस की महिला घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक बच्चों के मामा के बयान पर ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है। बच्चे मां व मामा के साथ यूपी स्थित पैतृक गांव जाने के लिए निकले थे लेकिन बस निकलने के कारण लौट रहे थे। 

विज्ञापन


यूपी के जिला शाहजहांपुर के गांव रामपुर बैन निवासी ब्रह्मदत्त ने कुंडली थाना की बारोटा चौकी पुलिस को बताया कि फिलहाल उसका व उसकी बहन का परिवार प्रहलादपुर किडौली में बालाजी ईंट भट्ठा पर रहकर कार्य करता है। उनकी बहन जावित्री उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गांव अलवापुर की रहने वाली हैं। 

वह रविवार रात को बहालगढ़ से ऑटो किराए पर लेकर प्रहलादपुर के लिए वापस चले थे। उनके साथ जावित्री, उसके दो बच्चे तीन साल की बेटी भारती व सात माह का अनिकेत और उनके पड़ोस के गांव गदरिया की ननही देवी थी। ब्रहमदत्त ने बताया कि रात को मना करने के बावजूद चालक ऑटो को तेज गति से चला रहा था। जिससे वह बारोटा में ओवरब्रिज के डिवाइडर से टकराकर पलट गया। 
विज्ञापन


हादसे में पांचों बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर अनिकेत और भारती की मौत हो गई। हादसे में ब्रह्मदत्त, उनकी बहन जावित्री और ननही देवी घायल हो गईं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। हादसे के बाद चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया।  

विज्ञापन

घर जाने को निकला था परिवार 

जावित्री के पति रामकृपाल ने बताया कि उसका साला ब्रहमदत्त उसकी पत्नी, बेटी व बेटे को लेकर उनके पैतृक गांव जाने के निकला था। रात को उन्हें बहालगढ़ से हरदोई के लिए बस पकड़नी थी। हालांकि रात को महज पांच मिनट के अंतराल में बस निकल गई। जिसके चलते वह रात को बहालगढ़ से ऑटो किराए पर लेकर वापस प्रहलादपुर आ रहे थे कि हादसे में उसके दो बच्चों की जान चली गई। 

परिवार में नौ साल की बेटी बची, पत्नी भी बुरी तरह से घायल 
रामकृपाल ने बताया कि उसने हादसे में सात माह के बेटे व तीन साल की बेटी को खो दिया है। अब उसकी बड़ी बेटी ही बची है। वह नौ साल की है। उसने उसे अपने पास ही रख लिया था। इतना ही नहीं हादसे में उसकी पत्नी जावित्री की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसके शरीर पर कई चोट लगी हैं।
बारोटा फ्लाईओवर पर हादसा हुआ था। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल है। ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई जारी है। - रवींद्र कुमार, चौकी प्रभारी, बारोटा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें