निगोहां के पुरहिया गांव स्थित बागेश्वर बाबा मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते भक्त
निगोहां। ज्येष्ठ माह के छठवें मंगल पर पुरहिया गांव स्थित बागेश्वर बाबा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे से पूर्व सोमवार को अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। मंगलवार को पाठ के समापन के बाद हवन-पूजन किया गया। इसके बाद कन्याओं को प्रसाद वितरण कर भंडारे की शुरुआत हुई।
आयोजकों में पंकज दीक्षित, विजय दीक्षित, निक्की बाजपेई, छात्रनेता आयुष दीक्षित, हिमांशु शुक्ला, सचिन, शुभम, आकाश, सौरभ शुक्ला और विकास शामिल थे। उन्होंने बताया कि यह आयोजन बीते कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। बड़ी संख्या में आए भक्तों को भंडारे में पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल और बूंदी का वितरण किया गया।
निगोहां के पुरहिया गांव स्थित बागेश्वर बाबा मंदिर में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते भक्त